पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। रामसरन की पत्नी, ससुर, सास को पूछताछ को हिरासत में लिया। सीओ आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रंजीत की ओर से रामसरन की पत्नी गुर्जरा देवी, ससुर रामसरन, सास मलना देवी, साली ज्योति, साले हरवंश के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने, गालियां देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घरेलू कलह से परेशान थे पिता-पुत्र
रंजीत ने बताया कि रामसरन की शादी तीन अप्रैल 2023 को हुई थी। उसके पांच महीने का पुत्र है। रंजीत का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही गुर्जरा देवी अक्सर पति और ससुर से झगड़ा करती थी। ससुराल शिकायत लेकर पहुंचे पिता-पुत्र को वहां की पुलिस से पिटवाया था। ससुर की पिटाई को अक्सर उतारू हो जाती थी। बात-बात पर कहती थी कि फांसी लगाकर मर जाऊंगी या मार डालूंगी। परेशान ससुर ने इसकी जानकारी कई बार गांव के अलावा आसपास गांव के प्रमुख लोगों को दी थी। होली पर भी झगड़ा हुआ था। पुत्र की पत्नी उसे कहीं फंसा न दे। इसको लेकर उसका पिता अक्सर लोगों को पुत्र वधू की कार्य गुजारी की जानकारी देता था।
सीओ पूरनपुर आलोक सिंह ने बताया कि जहर देकर दो लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक विवाद पर दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आत्महत्या को प्रेरित करने, गालियां देने की मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गहनता से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।