बग्गा कॉलोनी ने बुजुर्ग में दी जान
सुभाषनगर क्षेत्र में ही बग्गा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग अजयपाल (62) ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके चाचा अजयपाल अपने मकान में अकेले रहते थे। उन्होंने बृहस्पतिवार रात में खिड़की के पर्दे को छत के कुंडे में बांधकर लटककर जान दे दी। अजयपाल के पुत्र ब्रजेश सिंह गुजरात के सूरत में रहते हैं। उन्हें सूचित किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई एवं भतीजे की मौजूदगी में शव का पंचातनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।