फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, रस्सी से बंधे थे दोनों हाथ; हत्या की आशंका

Sat, 18 Oct 2025 08:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव छह दिन पुराना बताया गया है। मृतक का पहचान नहीं हो सकी है। दोनों हाथ रस्सी से बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के खादर इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने गांव खमरिया आजमपुर निवासी किसान के खेत में पेड़ पर फंदे से बुजुर्ग का सड़ा-गला शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

मीरगंज थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह और क्षेत्राधिकारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई है। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था। उससे दुर्गंध आ रही थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के दोनों हाथ आगे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमॉर्टम

विज्ञापन

पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य एकत्र किए, फिंगर प्रिंट लिए और पूरे क्षेत्र के फोटोग्राफ लिए। क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। शव की शिनाख्त न होने पर उसे अज्ञात में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

सीओ ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित करा दिया गया है और गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में अजनबी लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें