बरेली के बारादरी क्षेत्र की महिला को उसके पति की हत्या और ननद से दुष्कर्म करने की धमकी देकर युवक ने दो लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने महिला को बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि परिचित फैजल कहता है कि वह चार हत्याएं कर चुका है। उसने महिला के पति की हत्या और ननद से दुष्कर्म करने की धमकी देकर दो लाख रुपये ले लिए। एक मई को फैजल ने महिला को ब्लैकमेल कर दो मिनट के लिए अपने कमरे पर बुलाया। उसके मना करने पर चाकू से गर्दन काटने की धमकी दी।
महिला जब फैजल के कमरे पर गई तो वहां उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। चुपके से अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया। जब महिला के पति के पास वीडियो पहुंचा तो वह दंग रह गया। इसके बाद से महिला बेहद परेशान है। उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।