फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाकी की वर्दी पहन रौब गांठते थे धनवीर और क्रांति, पुलिस ने किया गिरफ्तार; लोग करते नोटों के हार से स्वागत

Wed, 01 Nov 2023 07:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

अलीगंज थाने में तहरीर देकर राकेश कुमार ने बताया कि गांव का ही धनवीर और सिरौली क्षेत्र के गांव मुगलपुर निवासी क्रांति पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठते हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए फर्जी पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना सिरौली और अलीगंज इलाके की युवती और युवक के पुलिस की वर्दी में फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक-युवती पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में रौब गांठते थे। गांव राजपुर गौंटिया निवासी चौकीदार राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन

अलीगंज थाने में तहरीर देकर राकेश कुमार ने बताया कि गांव का ही धनवीर और सिरौली क्षेत्र के गांव मुगलपुर निवासी क्रांति पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठते हैं। स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर पता चला दोनों पुलिस में नौकरी नहीं करते। धनवीर और क्रांति की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

एक वीडियो में लोग नोटों के हार पहनाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। युवती खुद को इंस्पेक्टर और युवक दरोगा बताता था। हाल में कोई पुलिस भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को शक हुआ था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार रात युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अलीगंज थाना पुलिस ने युवक के गांव में दबिश दी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें