हरेली रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला ग्रामीण का शव
इसके बाद दूसरी घटना 11:10 बजे डाउन लाइन पर हरेली रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई, जिसमें ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव रेलवे ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात सुचारू करवाया गया। ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण करीब आधा घंटे तक ट्रेनों को टिसुआ, पीताम्बरपुर स्टेशनों पर रोका गया। ग्रामीण की पहचान नरेंद्र गांव मुजफ्फरपुर, थाना सिंधौली शाहजहांपुर के तौर पर उसके बहनोई कल्लू सिंह निवासी हरेली ने की।
मृतक के छोटे भाई मोनू ने बताया कि वे लोग हरेली गांव में अपनी बहन के यहां मकान बनवाकर रह रहे हैं। नरेंद्र की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी उसे वर्षों पहले छोड़कर चली गई। वह पेंटिंग का कार्य करता था। रात 10 बजे खाना खाकर घर से गया था। ये जानकारी नहीं है कि रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवती के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।