पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दोनों एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने लेकिन बाइक कुदेशिया फाटक की ओर मोड़ दी।
आरपीएफ बैरक के पास आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। घायल को भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।