बिशारतगंज। दुष्कर्म के आरोपी चाचा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। चार दिन पूर्व युवती ने अपने पिता के चचेरे भाई सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना एक महीने पुरानी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहां है कि वह बरेली के एक महिला कॉलेज में बीए की छात्रा है। एवं एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। 25 अगस्त को वह रोजाना की भांति बरेली से अपने गांव जाने के लिए ऑटो से रात 9.30 बजे बिशारतगंज बाईपास अड्डे पर पहुंची।
फोन खराब हो जाने के कारण उसने एक राहगीर से फोन लेकर अपने पिता के चचेरे भाई को कॉल की। इसके बाद वह बाइक लेकर आ गए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।