नवाबगंज। प्रेमिका की मां ने प्रेमी समेत उसके परिजनों पर मारपीट कर उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायतीपत्र मिलने पर एसपी दक्षिणी ने इस मामले में थाना हाफिजगंज पुलिस को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
छात्रा की मां का कहना है कि आठ अक्तूबर को वह जनपद पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ बरेली गई थी। दोनों में पहले से ही जान-पहचान थी। आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने परिजनों के साथ मिलकर छात्रा को अपनी मौसी के घर ले गया। यहां शादी को लेकर परिजनों ने युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। छात्रा ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस और मजिस्ट्रेट ने छात्रा के बयान दर्ज किए। रात में आरोपी उसकी अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गया। वह जैसे ही कस्बे के पटेल चौक पर पहुंचा तो छात्रा ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस छात्रा और उसके प्रेमी को लेकर कोतवाली नवाबगंज ले गई। संवाद