खून चूसकर भाग जाते हैं मच्छर
कीट विशेषज्ञ के मुताबिक, मच्छरों की आदतों और कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोध में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। डेंगू का कारक एडीज मच्छर खून चूसकर सीधे घर से निकल जाता है। वजह एंडोफिलिक, एक्सोफिलिक टर्म होता है। वहीं, एनाफिलीज मच्छर खून चूसने के बाद अक्सर घर के भीतर ही छिपा रहता है और प्रजनन के लिए बाहर जाता है। इसके पर्दों, कपड़ों और बिस्तर की सिलवटों में छिपे रहने की आशंका रहती है।
ब्रीडिंग साइट खत्म करना भी जरूरी
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, मलेरिया की रोकथाम के लिए सिर्फ मरीजों की पहचान ही नहीं, बल्कि मच्छरों की ब्रीडिंग साइट को खत्म करना भी जरूरी है। क्षेत्र बदलने के साथ निगरानी और फील्ड सर्विलांस को भी उसी के अनुरूप केंद्रित करना पड़ता है। बीते दो साल में मलेरिया, डेंगू के मामले घटे हैं। वर्तमान में मलेरिया के 425, डेंगू के दस केस हैं।
घर के आसपास रखें सफाई
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि मच्छरों के व्यवहार को देखते हुए घरों में स्प्रे या फॉगिंग पर्याप्त नहीं है। घर के अंदर छिपने वाले मच्छरों पर नियंत्रण के साथ उनके प्रजनन स्थल खत्म करना भी जरूरी है। घरों के आसपास सफाई जरूरी है। विभागीय टीमें सक्रिय हैं, पर जनसहभागिता भी आवश्यक है।