फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी स्कूलों ने निजी को दी टक्कर, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई परिणाम में इस बार सरकारी विद्यालयों ने निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दी है। शत-प्रतिशत परिणाम के साथ निजी स्कूलों से हर विषय में बराबरी की है। इसमें नवोदय और केंद्रीय विद्यालय दोनों ही शामिल हैं। सरकारी स्कूलों पंजीकृत एक भी छात्र इस वर्ष परीक्षा के दौरान अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन


आकलन के मुताबिक, सरकारी स्कूलों का परिणाम किसी मायने में निजी स्कूलों से कम नहीं है। जिले में छह केंद्रीय विद्यालय हैं। इसमें जाट रेजिमेंट सेंटर, जेएलए, आईवीआरआई, एयरफोर्स, इफको और एनईआर शामिल हैं। इन सभी स्कूलों का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। छात्रों के अंकों की बात करें तो स्कूल के टॉप 10 में शामिल सभी छात्र 95 प्रतिशत तक अंक लेकर आए हैं। कई मुख्य विषयों में भी इन स्कूलों के छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। निजी स्कूलों में यह आंकड़ा 95 प्रतिशत रहा।



नवोदय विद्यालय का परिणाम भी 99 फीसदी

जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम भी 99 फीसदी रहा। हालांकि, नवोदय विद्यालय के 12वीं का टॉपर महज 90 प्रतिशत अंक हासिल कर सका, लेकिन सभी छात्र सफल रहे। 10वीं के विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत तक अंक हासिल किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें