फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हवाला और धोखाधड़ी के धंधे से कर रहे करोड़ों के वारे-न्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हवाला, धोखाधड़ी व फर्जी फर्म बनाकर शातिर करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे कर रहे हैं। लगातार कई मामलों के खुलासे से पता चल रहा है कि धंधेबाज काफी समय से सक्रिय हैं और अब तक करोड़ों रुपये डकार चुके हैं। 14 करोड़ के हवाला कारोबार के मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस व एसओजी की टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन

शाही थाने में जुड़े मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी जितेंद्र, हिमांशु पटेल व आसिफ जेल भेज दिए गए हैं। इनके मोबाइल फोन व लैपटॉप की जांच में फर्जी कंपनियों के नाम से खोले गए खातों के जरिये करीब 14 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन की जानकारी मिली थी। इस गिरोह के सदस्य बताए जा रहे विशाल पटेल, सागर व फाजिल गद्दी की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले छह महीनों में शहर में हुए हवाला व ठगी के मुकदमों में भी इसी गिरोह के सदस्यों की भूमिका रही है। पुलिस ने कुछ शातिरों को पहले ही चिह्नित कर लिया था। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। चूंकि आरोपियों ने कम समय में करोड़ों की संपत्ति जुटाई है, इसलिए भविष्य में इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके संपत्ति जब्त भी की जा सकती है।
विज्ञापन

क्यों नहीं दिया अलर्ट...बैंक प्रबंधन से भी होगी पूछताछ
खुलासे में ये साफ हुआ है कि जितेंद्र मिश्रा बैंक का कर्मचारी था और उसी की शह पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर रकम निकाली जाती थी। ऐसे में बैंक प्रबंधन भी जांच के घेरे में है। करोड़ों की रकम के लेनदेन के बाद भी बैंक की ओर से ग्राहकों के पास किसी तरह का अलर्ट न जाना और ऐसे खातों के संचालन पर आंतरिक कार्रवाई न होना भी संदेहजनक स्थिति है। इसलिए पुलिस की टीम बैंक प्रबंधन से पूछताछ करेगी। कुछ और बैंककर्मियों के इसमें शामिल होने की आशंका है।
वर्जन
हवाला धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सभी जरूरी पक्षों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे और गिरफ्तारी होगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें