फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म होेते ही बनाएं वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश
विज्ञापन

15 से 20 मई के बीच परीक्षा शुरू कराने के लिए तैयारी करने को कहा

बरेली। लॉकडाउन के चलते अधर में लटकी विश्वविद्यालयों की मुख्य परीक्षाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चर्चा की। इस दौरान तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद मुख्य परीक्षा शेड्यूल जल्द से जल्द बनाने और 15 से 20 मई के बीच परीक्षा शुरू कराने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं को कम से कम समय में निपटाया जाए। जरूरी हो तो तीन पाली में परीक्षाएं कराई जाएं। प्रश्नपत्र हल करने का समय तीन घंटे की जगह दो घंटे करने का भी उन्होंने सुझाव दिया। कहा कि इसके लिए प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या को भी घटा सकते हैं। हालांकि कुछ विश्वविद्यालयों ने प्रश्नपत्रों के पहले ही छपने की बात कही। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र पर मोहर के माध्यम से कम प्रश्नों को हल करने की सूचना अंकित की जा सकती है। इस विकल्प का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रहे.. वार्षिक कलेंडर प्रभावित न हो
परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखने पर उन्होंने जोर दिया। कहा कि विश्वविद्यालय इसके लिए कैंपस के बाहर अन्य कॉलेजों में भी सेंटर बना सकते हैं। इसी तरह मूल्यांकन कार्य भी विश्वविद्यालय के अलावा अन्य जगहों पर कराया जा सकता है। कहा कि किसी भी हाल में विश्वविद्यालयों का वार्षिक कैलेंडर प्रभावित नहीं होना चाहिए। नया सत्र भी समय से शुरू कराने पर उन्होंने बल दिया। प्रैक्टिकल आदि के लिए बाहर से परीक्षक बुलाने की बजाए स्थानीय परीक्षक बुलाने की सलाह दी।

‘वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और रजिस्ट्रार शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर परीक्षाओं को समय से कराने और नए सत्र को समय से शुरू कराने की बात कही। इसके लिए जो भी जरूरी विकल्प होगा, उसे विश्वविद्यालयों को अपने स्तर पर निर्धारित करना होगा।’
- डॉ. सुनीता पांडेय, रजिस्ट्रार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें