फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आसानी से बनाइये सेनेटाइजर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाजार से खत्म हुआ सेनेटाइजर, सप्लाई भी नहीं आ रही

बरेली। कोरोना के डर से बाजार में बेहतर गुणवत्ता के सेनेटाइजर खत्म हो गए हैं। हालांकि आयुर्वेदिक तरीके से आप घर पर भी कुछ ही मिनट में सेनेटाइजर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि बाजार में सेनेटाइजर खत्म होना नया संकट है लेकिन कोई भी घर पर ही कुछ मिनट के अंदर एल्कोहल मुक्त सेनेटाइजर बना सकता है। यह नेचुरल है और हाथों पर बाजार वाले सेनेटाइजर की ही तरह प्रभावी है।

बनाने की सामग्री

एलोवेरा जेल, टीट्री आयल- तीन बूंद, लेवेंडर ऑयल-चार बूंद, स्कवीज बॉटल

बनाने का तरीका

सबसे पहले स्कवीज बोतल में एलोवेरा जेल डालें। बोेतल को पूरा ऊपर तक न भरें। उसके बाद इसमें पांच बूंद टीट्री ऑयल की मिलाएं। अब इसमें 6-7 बूंद लेवेंडर ऑयल डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसका इस्तेमाल सेनेटाइजर के रूप में कर सकते हैं।
उपयोग करने के फायदे
ये हर्बल हैंड सेनेटाइजर बिना एल्कोहल और केमिकल के तैयार किया जा सकता है, जिसमें टी ट्री ऑइल की प्रॉपर्टीज हाथों के जर्म्स का खात्मा करेगी। यही नहीं इसे लगाने से हाथ भी बिल्कुल ड्राई नहीं होंगे। आप इसे आराम से अपनी पॉकेट में या पर्स में कैरी कर सकते हैं। यह हाथों पर बेहद सॉफ्ट है और खुशबूदार है।

कई कंपनियों ने क्लियर किया शार्ट एक्सपायर स्टॉक

बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, नामी कंपनियां अभी इसे बड़े स्तर पर बनाने के मूड में नहीं हैं। माना जा रहा है कि तापमान के बढ़ते ही कोरोना का असर स्वत: ही खत्म हो जाएगा। इसलिए सेनेटाइटर पर फिलहाल उनका कोई खास फोकस नहीं है। क्योंकि वायरस के डर से अभी इसका नाम भी न जानने वाले इसे मांगते नजर आ रहे हैं, जबकि आने वाले दिनों में इसकी डिमांड पहले जैसी ही न के बराबर हो जाएगी। यहां खास यह है कि कई कंपनियों ने सेनेटाइजर का अपना पुराना स्टॉक क्लीयर कर लिया है। इनमें बड़ी मात्रा में वह स्टॉक भी बाजार में खपाया गया है जो शार्ट एक्सपायर था या हो चुका था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें