फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो उर्वरक के उपयोग व लाभ के प्रति किसानों को करें जागरूक : एके शर्मा

विज्ञापन
इफको संयंत्र का निरीक्षण करते निदेशक-श्रोत इफक
विज्ञापन
इफको आंवला। अधिकारियों और कर्मियों को
विज्ञापन

किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें नैनो उर्वरक के उपयोग और फसलों पर होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करें। यह बात पांच दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को नैनो यूरिया प्लस नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक संयंत्र के निरीक्षण के दौरान निदेशक (तकनीकी) एके शर्मा ने कही। उनके साथ वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान भी मौजूद रहे।
संयंत्र के उत्पादन और उर्वरक निर्माण प्रक्रिया देखने के दौरान गुणवत्ता और उत्पादन को लेकर महाप्रबंधक नैनो मुकेश खेतान से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित इंजीनियर, विषय विशेषज्ञों की टीम गांव-गांव जाकर किसान सभाएं, चौपाल, नुक्कड़ नाटक और ड्रोन से तरल उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन कर अभियान चलाएं, ताकि अधिकांश किसानों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि यूरिया प्लस नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक के साथ नैनो जिंक और नैनो कॉपर फसलों पर ज्यादा असरदार और कारगर है। इसे अपनाकर कम लागत में से फसलों की उपज बढ़ाई जा सकती है। यह पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होती है। यह पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में पौधों द्वारा बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। नैनो यूरिया से किसानों की आय में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

इस दौरान महाप्रबंधक प्रदीप शर्मा, आरके शर्मा, अमित गुप्ता, हीरा लाल, इफको इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महामंत्री गजेंद्र, अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिशिर यादव, महामंत्री अनिल दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद

इफको संयंत्र का निरीक्षण करते निदेशक-श्रोत इफक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें