मीरगंज। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी पर आस्था की डुबकी लगाई। परिवार में सुख-शांति के लिए मनौती मांगी।
बुधवार सुबह से ही गोरा लोकनाथपुर घाट एवं कैलाश गिरी घाट पर रामगंगा नदी के घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी रहीं। लोगों ने रामगंगा नदी में स्नान कर गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। कुछ लोगों ने गरीबों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए। जगह-जगह लोगों ने भंडारा कराया। गांव बसई में सिद्ध बाबा की मढ़ी पर दुष्यंत चौहान एवं उनकी मां मीना चौहान ने भंडारा कराया। संवाद
-
शिव मंदिरों पर कराया खिचड़ी सहभोज
भड़सर। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को शिव मंदिरों पर विशेष खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। गांव कुंवरपुर बंजरिया, साबिर खेड़ा, बड़ेपुरा, कांडुपुल और खाईखेड़ा आदि जगहों पर स्थित शिव मंदिरों में लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। संवाद
-
बांध स्थल पर कराया खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम
मीरगंज। बांध स्थल पर पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने हवन पूजन कराकर खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम कराया, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया सभी लोगों के सहयोग से यहां पक्का बांध बनेगा। किसान निशुल्क सिंचाई कर कम लागत में अपनी फसलें उगा सकेंगे। संवाद