फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार, इलाके में मचा हड़कंप

Sat, 13 Apr 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां स्थित एक फोन फैक्टरी में आग लग गई। घटना के बाद फैक्टरी में कर्मचारी मौजूद थे। सभी लोग फैक्टरी से सुरक्षित बाहर निकले। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में बंडिया रोड पर स्थित फोम फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। अग्निशमन विभाग और एक अन्य फैक्टरी के फायर फाइटर्स ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


आग से आसपास की फैक्टरियों की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। परिसर में खड़ी एक कार भी जल गई। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से बंडिया रोड पर बरेली के आलमगिरीगंज निवासी अभिषेक खंडेलवाल की अनुष्का इंटरप्राइजेज नाम से फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी है। 

शनिवार सुबह दस बजे गोदाम में पड़े स्क्रेप ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी लपटों से घिर गई। आग इतनी विकराल थी कि पांच किमी दूर से धुएं का गुबार देखा जा रहा था। 
विज्ञापन




सूचना पर फायरबिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। शाम तक आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। मौके पर पहुंचे फैक्टरी मालिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। 

 सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान अंदर सात-आठ मजदूर थे। उन्होंने भागकर जान बचाई। वह भी आग लगने की सही वजह नहीं बता सके। तकनीकी जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अवैध रूप से हो रहा था संचालन, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
जिस फोम फैक्टरी में अग्निकांड हुआ, वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। फैक्टरी में आग बुझाने के कोई इंतजाम भी नहीं थे। गनीमत रही कि घटना के समय फोम लेकर आया ट्रक फैक्टरी के गेट पर खड़ा था। माल उतारने की तैयारी चल रही थी। 

माल अंदर पहुंच गया होता तो आग और भयावह हो जाती। आनन-फानन में ट्रक को वहां से हटाया गया। हादसे के बाद सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने फैक्टरी मालिक अभिषेक खंडेलवाल से फैक्टरी से संबंधित कागजात मांगे तो वह केवल इतना बता सके कि अनुष्का इंटरप्राइजेज के नाम से यह फैक्टरी संचालित है। 
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर या बाहर इस नाम से कोई बोर्ड नहीं था। पंजीकरण संख्या या अन्य जानकारी भी कहीं उपलब्ध नहीं थी। सीएफओ के मुताबिक फैक्टरी परसाखे़ड़ा औद्योगिक क्षेत्र के बाहर गांव की कृषि योग्य भूमि पर संचालित है। फैक्टरी मालिक के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) भी नहीं है। 

फैक्टरी के अंदर टीम को अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं मिले। मालिक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो उन्हें सोमवार को सीएफओ कार्यालय में तलब किया गया है। सीएफओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें