फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया का चोला... हाय रंगला

Wed, 07 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Maiya clothe ... Hi Rangla - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अपने चिर परिचित अंदाज में लखबीर सिंह लक्खा ने जैसे ही मां से जुड़े भजनाें को गाने के लिए सुर लगाया, कड़ाके की सर्दी में भी पंडाल में आए श्रद्धालुआें का जोश बढ़ गया। फिर एक के बाद एक गाने गाए गए। 
विज्ञापन

 श्री श्याम सहारा सेवा समिति एवं मां गंगा बचाओ वैलफेयर सोसायटी की ओर से एमबी इंटर कालेज में रात्रि जागरण आयोजित कराया गया। लाल पगड़ी पहने लक्खा सिंह को श्रद्धालुआें की ओर से लाल चुनरी की भेंट दी गई। हाथ हिलाकर सुराें को संभालते हुए लक्खा ने भजन के सफर को आगे बढ़ाया। लाल- लाल चुनरी सिताराें वाली...जिसे ओढ़कर आई हैं मां शेरोवाली..., मैया का चोला...हाय रंगला, शेराें वाली का चोला...हाय रंगला, आता रहूं मैं तेरे द्वार सांवरे..., फैन हैं जी फैन हैं श्याम तेरे फैन हैं..., डमक डम डमरू रे बाजे... चंद्रमा मस्तक पर साजे और प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... गाकर भक्ताें को खूब झुमाया। श्रद्धालुआें की मांग पर अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो...कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है... गाकर लोगाें का दिल जीत लिया। झांकियां भी निकली। मुख्य अतिथि के रूप में शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे। इसके साथ ही संयोजक श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर कैलाशानंद, विधायक डॉ. अरुण कुमार, सत्य प्रकाश, रजनीश सक्सेना, आईडी अरोरा, कंवल सिंह, नरेंद्र पाल गंगवार, सुनील यादव, इंदीवार व अन्य शामिल रहे।
- छोटे लक्खा ने भी गीत गाए 
लखवीर सिंह लक्खा के बड़े बेटे इंडियन आइडल फेम पन्ना गिल ने ‘तू दे- दे अम्बे मां, कोठी कार बंगला... और पत्थर की दुनिया से निकलकर देखो इकबार, कितना दुखी संसार... से समां बांधा। साथ ही लक्खा के शिष्य सत्यप्रकाश सत्यम ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें