फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के बाद खेल मैदान को कौन ठीक करेगा!

Wed, 07 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
After the rally, which will cure the playing field! - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्तूबर की ही तो बात थी। जीआईसी के मैदान में जनपदीय और मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता लायक मैदान नहीं था, इसलिए इस पर अच्छा पैसा खर्च किया गया। मंगलवार को इसकी तस्वीर बदली हुई नजर आई। मैदान गायब था, सिर्फ कुर्सियां और बल्लियां नजर आ रही थीं। यहां गड्ढे कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

जीआईसी खेल के मैदान में  पिछली जो सभाएं इसमें हुई थी, उस समय भी इसका हाल बिगाड़ दिया गया था। न तो मैदान ठीक करने के पैसे दिए और न ही ठीक ही करवाया। अक्तूबर में 15 से 17 तारीख तक यहां जनपदीय और 20 से 27 अक्तूबर तक मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई थी। मैदान पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 30 से 50 हजार रुपए खर्च किया गया था। मैदान में जेसीबी चलवाई गई और रोलर से मिट्टी को दबाया गया। चार दीवारी पर भी काम हुआ था। लेकिन इस समय यहां गड्ढे खोदकर बल्लियाें से रेलिंग बनाई गई है। एक हजार से अधिक बल्लियां लगी हैं। मंच बनाने के लिए अलग से गड्ढे हुए हैं। 
हर बार मैदान लेते समय यह कहा जाता है कि इसके प्रयोग बाद मैदान को पहली जैसी स्थिति में ही लौटाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है।  सपा की मंडलीय रैली के बाद मैदान कौन ठीक कराएगा। उसके गड्ढे कैसे भरेंगे। ये अभी तय नहीं है।  
विज्ञापन


मंडलीय रैली के लिए ग्राउंड की अनुमति का प्रार्थना पत्र सपा जिलाध्यक्ष की ओर से जीआईसी प्रिंसिपल से प्रमाणित होकर आया था। मेरी ओर से उसी पर संस्तुति कर फाइल आगे बढ़ा दी गई। रैली की अनुमति तो प्रशासन देता है। दीवार टूटने की बात जानकारी में नहीं है। मुन्ने अली, डीआईओएस 

मैदान लेने से पहले अनुमति लेनी पड़ती है। खेलाें के दौरान काफी काम मैदान में कराया गया था। मैदान अगर किसी कार्य के लिए लिया जाता है तो उसे ठीक करके भी देना होता है। लेकिन आज तक किसी ने करके दिया नहीं।  रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य, जीआईसी

ताकि सनद रहे...
जीआईसी के मैदान में रैली के बाद जो भी टूट फूट या गड्ढे हैं, उनको पार्टी ठीक कराएगी ताकि मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। हमारी सरकार खिलाड़ियों को पहले से प्रोत्साहित कर रही है।  जफर बेग, महानगर अध्यक्ष सपा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें