फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कई रेलखंडों में मेंटेनेंस ब्लॉक, 25 से ज्यादा ट्रेनों ने कराया इंतजार

Tue, 28 Apr 2026 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच ट्रेनों की चाल बिगड़ रही है। सोमवार को भी कई रेलखंडों में मरम्मत कार्यों के लिए ब्लॉक के कारण 25 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर तीन स्थानों पर मरम्मत के काम कराए गए। इससे यात्रियाें को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा होने के कारण भी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव अधिक रहा।
विज्ञापन

इस दौरान 05012 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन छह घंटे, 04214 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन पांच घंटे और 04243 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से आई। 04013-14 लहौक बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेनों ने तीन-तीन घंटे इंतजार कराया।
नियमित गाड़ियां भी देरी से आईं
15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस दो घंटे, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 22541 वाराणसी-आनंद विहार एक्सप्रेस दो घंटे,14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस दो घंटे, 13151-51 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटे, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ दो घंटे, 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें