फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लिंग अनुपात के संतुलन को बनाए रखें, एएसडी सूची रखें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला निर्वाचन अधिकारीगण के साथ ईआरओ स्तर पर भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनकी शंका का समाधान हो। उनकी समस्याओं को जानकर समन्वय बनाए रखें। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फाॅर्म-छह की प्रगति पर विशेष ध्यान दें। लिंग अनुपात के संतुलन को बनाए रखें।
विज्ञापन

अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं से संबंधित सूचनाओं का नियमित आकलन कर एएसडी सूची को अपडेट रखें। कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाए। यह निर्देश विशेष रोल प्रेक्षक/केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में बदायूं की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनके जिले में अब तक एक लाख 90 हजार नोटिस की सुनवाई हो चुकी है। अब तक 71 हजार फाॅर्म-छह प्राप्त हुए हैं। इस पर उन्हें निर्देश दिया गया कि यह भी समीक्षा करें कि उन फाॅर्मों में महिलाओं की संख्या कितनी है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर की समीक्षा में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनके जिले में मतदाता सूची के अनुसार लिंगानुपात 8.60 था, जो अब कम होकर 8.00 पर आ गया है। इस पर उन्हें ध्यान देने का निर्देश दिया गया। पीलीभीत की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनके जिले में सभी काम आयोग के निर्देशानुसार ही हो रहे हैं।
बरेली की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 5,71,254 मतदाताओं के नोटिस जनरेट कर लिए गए हैं। 2,45,929 नोटिस बीएलओ ने संबंधित मतदाताओं को उपलब्ध करा दिए हैं। 1,21,672 नोटिस की सुनवाई का काम पूरा कर लिया गया है।
2,13,419 फाॅर्म-छह आए हैं। बैठक में डीएम बरेली अविनाश सिंह, डीएम बदायूं अवनीश राय, डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
-
शंका या समस्या हो तो जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं
विशेष रोल प्रेक्षक ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
बरेली। कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में विशेष रोल प्रेक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सही व्यक्ति का नाम न छूटे और गलत व्यक्ति का नाम शामिल न होने पाए।
आप सभी जनता के प्रतिनिधि हैं। जनता आपके पास अपनी समस्याओं को लेकर आती रहती है। यदि किसी प्रकार की कोई शंका या समस्या है तो जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा सकते हैं।
आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक में सुझाव दिया कि नोटिस सुनवाई केंद्र पर आने वालों की संख्या अधिक हो जाती है। हो सके तो एईआरओ को क्षेत्रों में भी भेजा जाए। बसपा के प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसे लोग जो रोजगार के लिए बाहर चले जाते हैं, उनके वोट बनने में समस्या आती है, इस पर ध्यान दिया जाए।
सपा के प्रतिनिधि ने कहा कि बूथ बढ़ाए गए और एसआईआर के कारण वोट कम हो रहे हैं। संभव हो तो मतदाताओं की संख्या के अनुसार बूथ कम किए जाएं। ब्यूरो
-
नोटिस सुनवाई केंद्र का किया निरीक्षण
बरेली। विशेष रोल प्रेक्षक/केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को कटरा चांद खां स्थित कंपोजिट अपर प्राथमिक विद्यालय बालजती प्रथम में स्थापित नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी से नोटिस सुनवाई से संबंधित आंकड़ों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने फॉर्म छह, सात और आठ की प्रगति के बारे में जानकारी ली। वर्ष 2003 की मतदाता सूची की तार्किक विसंगतियों की भी जानकारी ली। मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन कार्यों को पूरी शुचिता और निष्पक्ष तरीके से करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें