फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रा से दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी शोएब गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया

Mon, 27 Jul 2026 03:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।   
विज्ञापन
आरोपी शोएब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को दबोच लिया। कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसके नाबालिग साथी को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। 

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने 22 जुलाई को बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय बहन गांव की एक झोलाछाप महिला की दुकान पर जाती थी। वहां शोहिबउद्दीन उर्फ शोएब ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया। उनकी बहन को ब्लू डायमंड कैफे ले गया। वहां शोएब, एक किशोर व एक अन्य युवक ने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि हिमांशु पटेल, देवेंद्र पटेल और निर्दोष राठौर ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। रात में वीडियो वायरल हो गया और इससे मानसिक आघात पहुंचने के कारण उसकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी 
सीओ हाईवे ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शोहिबउद्दीन को शाहजहांपुर हाईवे पर भिंडौलिया कट के पास से गिरफ्तार किया गया। बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से एक को जेल व दूसरे को बाल संरक्षण गृह भेजा गया। 

पूछताछ में किया धर्मांतरण का खुलासा
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांव निवासी झोलाछाप महिला के सहयोग से वे क्षेत्र से आने वाले मरीजों और दुकान पर काम करने वाली हिंदू लड़कियों को फंसाते थे। उनके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे। बाद में इन लड़कियों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करते थे। 

आरोपियों ने बताया कि इस काम में महिला झोलाछाप और कुछ अन्य लोग उनका सहयोग करते थे। हालांकि, शोएब ने ये भी सफाई दी कि इस छात्रा के साथ उसने कोई गलत काम नहीं किया। वह लोग खाना खाने पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें