फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के महिला गैंग ने सेटेलाइट स्टैंड पर उड़ाया कैश और जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाराष्ट्र की टप्पेबाज महिलाओं का गैंग बरेली में सक्रिय है। बुधवार को इस गैंग ने सेटेलाइट स्टैंड पर बस में चढ़ रही भुता की कंचन का जेवरात और कैश से भरा पर्स उड़ा दिया। साथ में कंचन के परिवार के लोग भी थे जिन्होंने दो महिलाओं को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। उनके पास से कैश तो बरामद हो गया लेकिन उनकी तीसरी साथी जेवरात लेकर भागने में सफल हो गई।
विज्ञापन

कंचन अपने पति शिवम, कटरा चांद खां में रहने वाली बहन राधा और बहनोई सचिन के साथ हरदोई में अपने भाई की शादी में शामिल होने जा रही थीं। सचिन ने बताया कि भीड़ की वजह से सीट घेरने के लिए वह बस में पहले चढ़ गए थे। राधा, कंचन और शिवम बाद में चढ़ रहे थे। उनके बीच तीन और महिलाएं बस में चढ़ीं और कुछ ही देर बाद उतर र्गइं। इसी बीच कंचन ने अपने हैंडबैग की चेन खुली पाई। उसमें रखा छोटा पर्स गायब था जिसमें सोने की झुमकी, पायल, अंगूठी और करीब 15 सौ रुपये थे।
कंचन के शोर मचाने पर वे लोग बस से उतरे और शक के आधार पर दो महिलाओं को पकड़ लिया। चौकी से आई पुलिस ने महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास 15 सौ रुपये बरामद हो गए। इन महिलाओं की तीसरी साथी और उनके जेवरात का कुछ पता नहीं चला। बारादरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिलक में झोंपड़ी डालकर रहती हैं महिलाएं : पकड़ी गईं दोनों महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वे मिलक में झोंपड़ी डालकर रहती है। उनकी मां की झोंपड़ी शाहजहांपुर में है। वे दोनों उनसे मिलने जा रही थीं। बरामद रकम भी उन्होंने अपनी बताई। कहा, उनके पास दो हजार रुपये थे। पांच सौ खर्च हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें