फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नंदगांव की माही गंगवार ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
माही गंगवार को सम्मानित करतीं एएसपी अंशिका बर्मा
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गांव नंदगांव की रहने वाली माही गंगवार ने ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा ने माही को सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 16 से 20 जनवरी के बीच मिनी इंदौर स्टेडियम, राजाजीपुरम, लखनऊ में आयोजित हुई। माही ने जूनियर फीमेल पेयर श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। माही नंदगांव के प्रधान वीरेंद्र कुमार गंगवार की भतीजी और प्रेमपाल गंगवार की पुत्री हैं। माही अब तक लगभग 40 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। इस उपलब्धि के लिए उनके कोच मोहम्मद अकमल का विशेष सहयोग रहा। बरेली आगमन पर माही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर एएसपी अंशिका वर्मा ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें