फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क के लिए 126 दिन से दे रहे धरना, नहीं हुई सुनवाई तो नगर निगम में गरजे किसान

Wed, 22 Jan 2025 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में परसाखेड़ा, बंजरिया, गरगईया उर्फ गोकिलपुर, ललपुरा और परसाखेड़ा गौटिया गांव के किसानों ने बुधवार दोपहर सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने गेट पर ट्रैक्टर लगा दिया। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया। 
विज्ञापन
नगर निगम के गेट पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के परसाखेड़ा गोकिलपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान नगर अयुक्त व महापौर दोनों ही नगर निगम में मौजूद नहीं थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और किसानों का समझाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


परसाखेड़ा, बंजरिया, गरगईया उर्फ गोकिलपुर, ललपुरा और परसाखेड़ा गौटिया गांव के किसान बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। ग्रामीणों ने नगर निगम के बाहर निकलने वाले रास्तों पर ट्रॉली लगाई और आवाजाही बंद कर दी। किसानों ने कहा कि वे लोग 126 दिनों से सीबीगंज में धरना दे रहे हैं। लेकिन 280 मीटर की सड़क का निर्माण नहीं हो रहा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों ने जहां जमीन खरीदी है, वहां से निगम सड़क निर्माण कराने पर अड़ा हुआ है। दूसरी ओर झुमका चौराहे की ओर से सड़क निर्माण से सिर्फ दो गांव और पूर्व पार्षद का ही फायदा होगा। तीन गांव सड़क बनने के बाद भी नहीं जुड़ सकेंगे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शाम तक मामले का निस्तारण नहीं हो सका था। किसान धरने पर जुटे हुए थे। किसान खाना बनाने का सामान भी लेकर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


समर्थन में पहुंचे सपा नेता 
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी अपने पदाधिकारियो के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें