इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्कूलों के शटलर्स ने अपना खूब पसीना बहाया। सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचे 12 स्कूलों के 24 शटलरों में महर्षि विद्या मंदिर के सीनियर ब्वॉयज और जीपीएम की सीनियर गर्ल्स ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जूनियर ब्वॉयज में बीबीएल और जूनियर गर्ल्स में जीआरएम की छात्राआें का जलवा रहा। शुक्रवार को समापन कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया।
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ और बीएल एग्रो की ओर से दो दिवसीय इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समापन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि इससे युवाआें की प्रतिभा निखरेगी।
मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि खिलाड़ी आगे बढ़कर कई अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। इससे शहर में बैडमिंटन के खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय जसोरिया, सचिव संजय अग्रवाल, हिमांक, अनिल, सिरोही, अभिराज, प्रीत, दिनेश मिश्रा, अनुज सिंह, घनश्याम खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अनिल, संदीप मेहरा, संजय अग्रवाल, राजीव बूबना, मनोज अग्रवाल, टूर्नामेंट के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, अनुपम कपूर व अन्य शामिल रहे।
फाइनल में इनका रहा जलवा
सीनियर ब्वॉयज
विजेता- महर्षि विद्या मंदिर के प्रशांत व गौतम
उपविजेता- बिशप कोनरॉड के हिमांशु व सामर्थ
जूनियर ब्वॉयज
विजेता- बीबीएल के अभि मंडवाल और वैभव
उपविजेता- एयरफोर्स के नमन और अर्णव
सब जूनियर
विजेता- सेंट फ्रांसिस के अभिनव और गिरधर गोपाल
उपविजेता- जीआरएम के शौर्य वर्मा और कुशाग्र सिंह
गर्ल्स सीनियर
विजेता- जीपीएम की काव्या और अल्कामा
उपविजेता- केसर इंटर की दीक्षा व शिवानी
गर्ल्स जूनियर
विजेता- जीआरएम की कोपल और इशिता
उपविजेता- चिक्कर की प्राची और गौरी
सब जूनियर
विजेता- चिक्कर की ईशा व ईशानी
उपविजेता- सेंट मारिया की निहारिका व अभिश्री गुप्ता