अयोध्या से सुबह चले...रात में तीन बजे पहुंचे प्रयाग
महाकुंभ में स्नान के लिए गए श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के अलावा, वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन का कार्यक्रम बनाया लेकिन जाम ने आने-जाने के शेड्यूल को बिगाड़ दिया। बरेली से अयोध्या होते हुए प्रयागराज स्नान के लिए रवाना हुए विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बस से सपरिवार रवाना हुए। सभी लोग पहले अयोध्या दर्शन के लिए गए। वहां से प्रयागराज जाना था।
अयोध्या से प्रयागराज की दूरी 165 किलोमीटर है और चार घंटे में पहुंच जाते। उन्होंने बताया कि वह अयोध्या से सुबह आठ बजे चले थे और रात तीन बजे प्रयागराज पहुंचे। जाम के कारण करीब 18 घंटे लग गए पर खुशी यही थी कि श्रद्धा और आस्था का सैलाब देखने को मिला। जब स्नान किया तो ऐसा लगा कि वर्षों की अभिलाषा पूरी हुई।