फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: पहली पारी में 157 रन पर ढेर हुई मध्यप्रदेश की टीम, यूपी की धीमी शुरुआत

Thu, 07 Nov 2024 02:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के एसआरएमएस मैदान पर कूच बिहार ट्रॉफी के लिए मुकाबला खेला जा रहा है। अंडर-19 वर्ग में बुधवार को मध्य प्रदेश और यूपी की टीमों के बीच मैच की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन
एसआरएमएस मैदान पर खेला गया मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में यूपी और मध्यप्रदेश के बीच खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी के अंडर-19 वर्ग के मुकाबले का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। बुधवार को मध्यप्रदेश की टीम पहली पारी में 157 रन ही बना सकी। वहीं, स्टंप्स तक यूपी की टीम ने पांच विकेट खोकर 87 रन बनाए। 

विज्ञापन


एसआरएमएस मैदान पर खेले जा रहे मैच में उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। यूपी टीम के अंकुर शर्मा ने 25 रन देकर पांच विकेट लिए। चार मेडन ओवर फेंके। आदित्य सिंह ने दो ओर किशन सिंह व याशु प्रधान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
 
यूपी की धीमी शुरुआत 
157 रन पर मध्य प्रदेश की टीम को ऑल आउट करने के बाद मैदान पर आए यूपी टीम के बल्लेबाजों ने रणनीति के तहत धीमा खेलना शुरू किया। राना ने 52 गेंदों पर 13 रन, भव्य गोयल ने 36 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के की सहायता से 20 रन, मोहम्म्द अमान ने 14 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 ओवर में यूपी टीम 87 रन बना चुकी था। हालांकि, इस दौरान पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। स्टंप्स के समय एस राय आठ व अक्षय दुबे 11 रन पर खेल रहे थे। बृहस्पतिवार को उनके ऊपर अधिक से अधिक रनों की लीड दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। 

दूसरी बार मेजबानी मिलना गर्व की बात 
उद्घाटन समारोह में महापौर उमेश गौतम, मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा, एडीजी रमित शर्मा, एसपी सिटी मानुष पारिक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे और एडीएम दिनेश कुमार, दीपेंद्र कमथान आदि मौजूद रहे। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक व एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने सभी का स्वागत किया। दूसरी बार कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी मिलने को महापौर ने बरेली के लिए गर्व की बात बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें