फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर संजय उपाध्याय ने कहा,

Fri, 29 Jan 2016 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अब तो बोलने से भी डर लगता है। अगर विरोध में कुछ बोले तो पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। अभिव्यक्ति की आजादी पर भी सेंसरशिप लग गई है। यह सरकारी से ज्यादा सामाजिक सेंसरशिप है। यह और ज्यादा खतरनाक है। कलाकारों को इस सामाजिक सेंसरशिप के खिलाफ खड़े होना चाहिए। कला के माध्यम से इसका विरोध करना चाहिए। मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर संजय उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी बात कुछ इस तरह से जाहिर की।
विज्ञापन

निर्माण कला मंच पटना के संजय उपाध्याय ने बताया कि कला में भी ऐसे लोग हस्तक्षेप करते हैं, जिन्हें कला की कोई समझ ही नहीं है। क्या सही है और क्या गलत, इसकी अचार संहिता बना दी गई है। जो इसे तोड़े वे विरोधी और जो समर्थन करे, वह इनका अपना, उसे पुरस्कार भी दे देंगे। डिवाइड एंड रूल से कलाकारों को बांटा जा रहा है। यह किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि कला के लिए नुकसानदायक है। आजकल आ रही फिल्मों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय पर कुछ अच्छी फिल्में आ रही हैं और कुछ बुरी भी। दर्शकों को तय करना है कि वे क्या देखना चाहते हैं। आगे बोले, वैसे भी सिनेमा तो व्यवसाय है। समाज में ही ऐसा है, यह कहकर सिनेमा में अपसंस्कृति भी दिखा देते हैं, लेकिन थियेटर अपसंस्कृति के खिलाफ होता है। नाटक अच्छी संस्कृति और समाज गढ़ने का सपना होता है। लगभग खत्म हो चुके समानांतर सिनेमा पर उन्होंने कहा कि अब समानांतर सिनेमा के दर्शक ही कहां बचे हैं? सरकार जितना फंड दे रही है, उससे कुछ होता नहीं। फिल्मों का बजट बहुत बढ़ गया है। केवल सरकारी फंड से फिल्म नहीं बन सकतीं। अब तो फिल्म मल्टीप्लेक्स में लगती है। वही फिल्म चलती है, जो बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें