फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तिहाई कलेक्ट्रेट कर्मियों को मधुमेह और ब्लड प्रेशर

Sun, 14 Dec 2014 11:13 PM IST
बीरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों और फाइलों का ढेर के के बीच कलेक्ट्रेट में काम करने एक तिहाई कर्मचारी डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। वहीं सूरज की भरपूर रोशनी न मिलने से करीब साठ फीसदी कर्मचारियों में विटामिन डी की कमी है। यह जानकारी जिला अस्पताल और आईएमए बरेली के साझे तत्वावधान में रविवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासकीय कर्मचारियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मिली।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचे। कुल 150 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इनमें से 20 कर्मचारियों में मधुमेह और 13 में ब्लड प्रेशर स्तर से अधिक मिला। यहीं नहीं परीक्षण के बाद 15 कर्मचारियों को पहली बार पता लगा कि वह ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। करीब साठ फीसदी कर्मचारियों में विटामिन डी की कमी मिली। इन्हें विटामिन डी और कैल्शियम की दवा वितरित की गई। शिविर में जिलाधिकारी संजय कुमार भी पहुंचे। इस दौरान एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, आईएमए बरेली के अध्यक्ष डा. रवि खन्ना, डा. महिपाल पुरी, डा. एसएल भसीन, डा. निशांत गुप्ता, डा. एसके कौशिक, डा. अनूप आर्य, डा. सुधांशु मोहन शुक्ला, डा. सबा अजीज, डा. आशीष गंगवार, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. डीपी शर्मा, डा. एएम अग्रवाल, डा. वीके धस्माना, डा. केएस गुप्ता, डा. संजय कुमार सक्सेना, डा. हर्षवर्धन, एके गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें