फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी बैनामा करा 26 लाख रुपये में बेच दिया दूसरे का भूखंड, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Jan 2025 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में फर्जीवाड़ा कर जमीन खरीद-फरोख्त करने के मामले थम नहीं रहे। एक व्यक्ति ने फर्जी बैनामा बनवाकर दूसरे का प्लॉट बेच दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र के शख्स ने महिला व एक युवक पर जमीन की खरीद फरोख्त में फर्जी बैनामा कराने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


तरुण कुमार त्यागी ने पुलिस को बताया कि पीड़ित ने अनम बी से मोहल्ला रोहली टोला में चार अप्रैल 2024 को 26 लाख में एक प्लाॅट खरीदा था। चार लाख रुपये बयाना दिया था। इसके बाद 10 लाख रुपये पांच किस्तों में दिए थे। 

अनम बी ने बताया था कि उसे यह भूमि अपने पति सलमान से 15 दिसंबर 2022 को मिली थी। इसका इकरारनामा भी है। पीड़ित ने भूमि का उपनिबंधक कार्यालय एवं राजस्व अभिलेख का मुआयना कराया तो पता चला कि भूमि का असली मालिक नवादा शेखान पुराना शहर निवासी मोहसिन खां है। मोहसिन का सलमान से कोई रिश्ता नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वसीयतनामा बनवाया 
सलमान ने भूमि हड़पने के उददेश्य से धोखाधड़ी एवं साजिश करके बदनियती से फर्जी वसीयतनामा दो जनवरी 2006 को बनवा लिया था। बताया कि भूमि को हड़पने के लिए धोखाधड़ी करके सलमान ने दानपत्र अपनी पत्नी अनम बी को 15 दिसंबर 2022 को निष्पादित कर दिया।

जब सलमान और अनम बी से भुगतान किए 14 लाख रुपये की मांग की तो पीड़ित को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें