फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रोन पोजीशन .22 राइफल में लखनऊ की स्वर्णा रहीं आगे

Sat, 13 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रथम स्मार्ट सिटी बरेली शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन थ्री पोजीशन .22 राइफल, प्रोन पोजीशन .22 राइफल, एयर पिस्टल में आईएसएसएफ की अलग-अलग श्रेणियों में मैच आयोजित हुए। यह प्रतियोगिता एक्यूरेट एम एरिना शूटिंग अकादमी और पेसिफिक शूटिंग क्लब बरेली की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन

इसमें थ्री पोजिशन .22 राइफल में मुरादाबाद के मोहित पाल ने 270/300 अंक हासिल किए। प्रोन पोजीशन .22 राइफल महिला वर्ग में लखनऊ की स्वर्णा चंद्रा 259/300 अंकों के साथ आगे रहीं। एयर पिस्टल आईएसएसएफ सब यूथ वर्ग में पार्थ सिंह ने 557/600 अंक प्राप्त किए। लिटिल चैंस बालिका वर्ग में बरेली की नीहारिका सिंह ने 194/200 अंक बनाए। आयोजकों के अनुसार मुख्य नतीजे फाइनल के बाद जारी किए जाएंगे। अब तक छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमें हार-जीत का अनुभव देते हैं। असफलता से निराश न होकर उसके कारणों को पहचानना चाहिए। आशा और धैर्य के साथ आगामी तैयारी करने से सफलता मिलती है। अनुराग आर्य ने पिस्टल और राइफल से निशाना साधा साथ ही पुलिस अधीक्षक देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने भी राइफल और पिस्टल से निशाना लगाकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता आयोजक ओम गुप्ता, गौरव कुमार शर्मा, नवल सैन, कमल सेन समेत अन्य तकनीकी अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें