फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता: मेरठ को हराकर लखनऊ की टीम बनी चैंपियन, डेविड चुने गए बेस्ट प्लेयर

Tue, 31 Dec 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम चैंपियन बनी। लखनऊ ने मेरठ की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ फाइनल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें 51-47 के अंतर से मेरठ की टीम को मात देकर लखनऊ चैंपियन बनी। निर्धारित समय तक मुकाबला 39-39 के स्कोर से ड्रॉ रहा। अतिरिक्त पांच मिनट में लखनऊ की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए बाजी मार ली। लखनऊ टीम के डेविड बेस्ट खिलाड़ी चुने गए।

विज्ञापन


इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में लखनऊ टीम के खिलाड़ियों ने लगातार गोल करते हुए 21-17 के स्कोर से वाराणसी की टीम को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। लखनऊ के शुभम बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ की टीम ने 31-25 के स्कोर से आजमगढ़ की टीम को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें मेरठ टीम के अर्जुन बेस्ट खिलाड़ी चुने गए।

विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व डिप्टी मेयर अतुल कपूर ने किया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, धर्म विजय गंगवार, अमित रिछारिया, विनीत, फसील बेग, सोनेंद्र श्रोतिया, आशू भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें