फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में अब होंगे 16 कोच

Wed, 11 Mar 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो साल के बाद रेलवे लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाकर दोगुना कर रहा है। 14 मार्च से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन 16 कोचों के साथ किया जाएगा। इसके बाद गाड़ी में सीटों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 22545-46 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में 14 मार्च से स्थायी रूप से सात नान एग्जीक्यूटिव और एक एग्जीक्यूटिव कोच लगाया जाएगा। अब तक इस गाड़ी का संचालन आठ कोचों के साथ किया जा रहा है। बरेली होते हुए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इनमें सहारनपुर-गोरखपुर, मेरठ-वाराणसी और लखनऊ-देहरादून वंदे भारत शामिल हैं। सभी गाड़ियों में अब तक आठ-आठ कोच ही हैं। यात्रियों की संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा दबाव लखनऊ-देहरादून वंदे भारत पर ही रहता है। ऐसे में रेलवे ने इस गाड़ी में कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें