बरेली। उत्तर प्रदेश भर्ती प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 व 15 मार्च को होगा। 19 केंद्रों पर दो दिन में 32640 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 950 कैमरे लगाने के साथ ही 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 8160 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक सेंटर पर 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। निगरानी के लिए हर केंद्र पर 50 कैमरे लगाए गए हैं। हर सेंटर पर एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर पुलिस लाइन सहित ट्रेजरी में बने स्ट्रांग रूम में भी एक-एक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। परीक्षा में 836 शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बरेली कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपीआरसी कलाकेंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज।
वर्जन
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को केवल एक पेन, पहचानपत्र व प्रवेशपत्र लाना है। सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग लखनऊ से होगी। - मो. अकमल खान, एसपी यातायात/नोडल अधिकारी