फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी कांग्रेस, भाजपा खिलाती है बुलेट: योगी  

Tue, 30 Apr 2019 02:58 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी

सार

-कांग्रेस के समय में 270 जिले आतंकवाद से प्रभावित थे
-भाजपा ही कर सकती है आतंकवाद का सफाया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के समय में 270 जिले आतंकवाद से प्रभावित थे लेकिन अब पांच-छह जिले तक ही आतंकवाद सीमित है। कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी, जबकि भाजपा बुलेट खिलाती है, सिर्फ भाजपा ही आतंकवाद का सफाया कर सकती है, इसलिए भाजपा को ही चुने और नरेंद्र मोदी  को प्रधानमंत्री बनाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सांसद रेखा वर्मा के पक्ष में मोहम्मदी कस्बे के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर चुनाव की लहर है। चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 

देश के अंदर जनता में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री देखने का उत्साह है। त्रिपुरा, उड़ीसा, राजस्थान, केरल, हिमाचल चाहे उत्तराखंड। हर जगह मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की लहर है। पांच साल में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए नेक नियती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य किया है। 
विज्ञापन


बड़ी रेल लाइन, मेडिकल कॉलेज हो या उच्च शिक्षा तो बड़े कारखानों को लगाकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को भी जनता के सामने रखा और कार्य गिनाए। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के 55 साल और सपा-बसपा के सात साल के कुशासन से तुलना कर देखें तो यूपी में दो साल के भीतर भाजपा की प्रदेश सरकार ने 24 लाख गरीबों को एक-एक आवास, 2.7 करोड़ शौचालय दिए। किसान सम्मान निधि में सिर्फ यूपी में दो करोड़ 14 लाख किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजकर उन्हें लाभान्वित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें