बदायूं में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां उझानी निवासी सुमित बरेली की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में बीटेक थर्ड ईयर मेकेनिकल का छात्र था। पशुपति विहार कॉलोनी में किराए के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। इस मामले के परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
उनका आरोप था कि उझानी में रहने वाली सुमित की शादीशुदा प्रेमिका के घरवालों ने सुबह उनके घर में घुसकर हंगामा किया। उन्हें शक है कि इन्हीं लोगों ने हत्या कर शव लटकाया है। सुमित की फेसबुक से रात में प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो वायरल हुई हैं। पुलिस मान रही है कि इसी घबराहट में सुमित ने फंदा लगा लिया होगा।