गांव आ रहे थे प्रेमी युगल
यह बात मिथिलेश के भाइयों को पता लगी तो उन्होंने सिठौरा के ग्राम प्रशासक राजेंद्र प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में पंचायत कराई थी। इसमें युगल को अलग रहने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद मिथिलेश के भाई संतोष और छत्रपाल भी रुद्रपुर में रहने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमपाल रुद्रपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूर था। वह अविवाहित था। उसके पिता किसान हैं। युगल बृहस्पतिवार को वहां से गांव आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। युवक अविवाहित था, जबकि युवती विवाहित थी। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली भेजा गया है।