फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत : शादी से 16 दिन पहले युवती ने प्रेमी संग खाया जहर, युवक की मौत, युवती गंभीर

Sun, 11 Apr 2021 11:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में प्रेमी युगल ने खाया जहर
प्रेमी की मौत और प्रेमिका की हालत गंभीर
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना, पुलिस छानबीन में जुटी
दोनों आपस में रिश्तेदार भी, मगर परिवार नहीं था शादी के लिए राजी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में परिवार से शादी की रजामंदी न मिलने पर शनिवार शाम को प्रेमी युगल ने गांव से बाहर जाकर खेत पर जहर खा लिया। इससे प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर है। जिसे परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हजारा थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग पूरनपुर के रहने वाले बड़े भाई के 22 वर्षीय साले से था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, मगर परिवार वाले राजी नहीं थे। लड़की की शादी भी दूसरी जगह तय कर दी गई थी, जोकि 26 अप्रैल को होनी थी। 

इसी से आहत होकर प्रेमी युगल ने मरने की ठान ली। शनिवार शाम को दोनों परिवार को बिना बताए घर से निकल गए। कुछ देर बाद ही प्रेमी ने एक वीडियो लड़की के भाई के मोबाइल पर भेजा। इसमें वह युवती को सिंदूर लगा रहा था। यह देख खलबली मच गई
विज्ञापन


परिवार वाले पहले तो गांव के आसपास तलाशते रहे। फिर रविवार सुबह प्रेमी के घर पहुंचे। वहां प्रेमी के परिवार वालों ने रूद्रपुर उत्तराखंड में एक दावत में जाने की बात बताई। उधर, प्रेमी युगल ने लड़की के गांव के पास एक गेहूं के खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सुबह करीब 11 बजे खेत पर पहुंचे मजदूरों ने दोनों को पड़ा देखा तो शोर मच गया। 
विज्ञापन

लड़की बेसुध हालत में थी, जबकि युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर लड़की के परिवार वाले कुछ ही देर में खेत पर पहुंच गए। आनन-फानन निजी वाहन से ले जाकर लड़की को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

घटना की सूचना मिलने पर सीओ लल्लन सिंह हजारा और पूरनपुर पुलिस के साथ पहुंच गए। खेत से दो गिलास, कीटनाशक व पानी की खाली बोतल, खजूर का पैकेट, दोनों के मोबाइल, लड़की की चप्पलें, दुपट्टा बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिवार वालों और मजदूरों से जानकारी जुटाई।

युवक-युवती के जहर खाने की सूचना मिली थी। दोनों रिश्तेदार हैं। उनमें प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार शाम से ही दोनों गायब थे, मगर पुलिस को कोई सूचना परिवार की ओर से नहीं दी गई थी। अब युवक की मौत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस छानबीन कर रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। - लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें