विरोध करने पर पीटा
वह यहां नौकरी करने चला आया। कुछ दिन से कर्तव्य गुप्ता महिला का फोन नहीं उठा रहा था। कर्तव्य की दूसरी जगह शादी की बात चलने लगी तो महिला ने विरोध किया। तब कर्तव्य ने महिला से मारपीट की। शुक्रवार को महिला कर्तव्य गुप्ता से मिलने उसके घर सुभाषनगर के शांति विहार आई तो कर्तव्य गुप्ता ने बात करने से साफ मना कर दिया।
यह भी पढ़ें- युवती के जाल में फंसी महिला: दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल; धर्मांतरण का बनाया दबाव
कर्तव्य गुप्ता ने महिला से मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। कर्तव्य गुप्ता के परिजनों और दोस्तों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। महिला के गले और हाथ में चोट आई है। महिला की शिकायत पर कर्तव्य गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुमन, प्रभात और भास्कर के खिलाफ सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।