पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी में आयकर का छापा, विभाग की कई टीमें कर रहीं जांच।
फरीदपुर। व्यापार में घाटा झेल रहे मोहल्ला महादेव निवासी किराना व्यापारी किशन लाल (46) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बुधवार सुबह 10:00 बजे से गायब थे। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बृहस्पतिवार को उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के मेन रोड पर रामलीला ग्राउंड के सामने किशन लाल की किराने की दुकान है। उनके परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से व्यापार में घाटा झेल रहे थे। इस कारण कई लोगों का कर्ज हो गया। कर्जदार रुपये लौटाने के लिए आए दिन दबाव बनाते थे। उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर पत्नी और बच्चों पर भी रुपये वापस करने का दबाव बनाते थे। दुकान का सामान निकलवाने की भी धमकी देते थे। इससे किशन लाल डिप्रेशन में चले गए। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शव मिलने पर किशन लाल के पास से मिले कागजों से पुलिस ने उनकी शिनाख्त की।