फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय होगा बरेली: लाल पत्थरों पर उकेरी जाएंगी भगवान शिव की आकृतियां, 19 स्थानों पर बनेंगी फोकस वॉल

Wed, 25 Jun 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली शहर के प्रमुख 19 स्थानों पर फोकस वॉल बनाए जाएंगी। यह अब प्लास्टिक कोटेड न होकर लाल पत्थर की होंगी, जिन पर भगवान शिव की आकृतियां को बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Nath Corridor Bareilly - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता दिलाने की दिशा में एक और नया कदम उठाया गया है। नाथ कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख 19 स्थानों पर बनने वाली फोकस वॉल अब प्लास्टिक कोटेड न होकर लाल पत्थर की होंगी, जिन पर भगवान शिव की विविध आकृतियां उकेरी जाएंगी। इस बदलाव का उद्देश्य न केवल शहर की आध्यात्मिक महत्ता को बढ़ाना है, बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नाथ नगरी का अनुभव भी कराना है।

विज्ञापन


पर्यटन उपनिदेशक ब्रजपाल सिंह ने बताया कि इससे न केवल दीवारें आकर्षक दिखेंगी, बल्कि इनसे आध्यात्मिकता और नाथ नगरी की महत्ता भी झलकेगी। हालांकि लाल पत्थर लगने से फोकस वॉल की लागत बढ़ने की संभावना है। शासन से बजट पास होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

दो करोड़ रुपये जारी
शासन की ओर से दो करोड़ 45 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। बजट पास होने के बाद पर्यटन की ओर से 4 चिह्नित स्थलों पर फोकस वॉल का काम तेजी से शुरू हो चुका है। पहले प्रस्ताव में फोकस वॉल को प्लास्टिक कोटेड बनाना था, मगर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्लास्टिक की जगह लाल पत्थरों पर शिव भगवान की कलाकृतियों को उकेरने की तैयारी शुरू की गई है। इस पूरे काम के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट मांगा गया था। जिसमें दो करोड़ 45 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनेगी फोकस वॉल
चिह्नित 19 प्रमुख स्थानों में हार्टमन स्कूल, सिटी स्टेशन, मिन्नी बाइपास, नैनीताल रोड, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, सुरेश शर्मा नगर चौराहा, डीडीपुरम, सैटेलाइट बस स्टैंड, स्टेडियम अंडरपास, बीसलपुर चौराहा, एयरफोर्स, सिटी व बरेली जंक्शन रोड, पीलीभीत बाइपास आदि जगह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें