शैक्षिक सत्र 2025-26 में अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए तारीख घोषित कर दी गई है। बरेली के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं व मदरसों के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति वेबसाइट पर जाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भर सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्वदशम व दशमोत्तर (कक्षा 9-12) छात्रवृत्ति के लिए एक जुलाई से पांच अक्तूबर तक समाज कल्याण अधिकारी के यहां से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। दो जुलाई से 30 अक्तूबर के बीच कक्षा नौ व 12 के छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तीन जुलाई से चार नवंबर तक हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करनी होगी।
इसी प्रकार दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के लिए सात जुलाई से 25 नवंबर तक संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। 10 जुलाई से 20 दिसंबर तक दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन भरने के बाद हार्डकॉपी को संस्था में 24 दिसंबर तक जमा करना होगा।