फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः नहीं निकलेगी भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

साहूकारा स्थित धर्मशाला में होगा भरत मिलाप लीला का मंचन

बरेली। श्री रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। यह निर्णय कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कमेटी और कोतवाली पुलिस की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अतुल कपूर, महामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, जनार्दन आचार्य, अमित अरोरा, इंद्रदेव त्रिवेदी आदि पदाधिकारियों की कोतवाली पुलिस के साथ बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को निकलने वाली शोभायात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार शाम लीला स्थल पर आरती होगी और साहूकारा गेट स्थित धर्मशाला में भरत मिलाप लीला का मंचन होगा। शनिवार को भगवान श्रीराम का राजतिलक होगा। बृहस्पतिवार को रावण वध की लीला के मंचन के बाद 35 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें