फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस और प्रसूता के परिवार वालों से हुई लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में एंबुलेंस और प्रसूता के परिवार वालों से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि लूटपाट करने वाले बदमाश आसपास के रहे होंगे। एंबुलेंस पंक्चर होने के बाद एक साइकिल सवार व्यक्ति कमंडल टांगकर मौके पर आया था। उसके जाते ही बदमाशों ने धाबा बोल दिया था।
विज्ञापन

यह वारदात शनिवार रात करीब सवा 10 बजे हुई थी। उस समय बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसांई निवासी रामऔतार अपनी पत्नी परमिला को डिस्चार्ज करा कर घर लौट रहे थे। एंबुलेंस में उनके अलावा मां धनवती, भाभी माहंतरी, आशा वर्कर ऊषा भी बैठी थीं। जैसे ही एंबुलेंस गुधनी बेहटा गुसांई रोड पर टूटी सड़क पर पहुंची कि तभी अचानक एंबुुलेंस का अगला पहिया पंक्चर हो गया। जैसे ही चालक चंद्रशेखर ने एंबुलेंस रोकी कि तभी सामने से एक साइकिल सवार व्यक्ति एंबुलेंस के पास पहुंचा। उसने कहा कि एंबुलेंस का पहिया पंक्चर हो गया है। उसके बाद साइकिल सवार मौके से खिसक गया। चालक और ईएमटी दुर्गेश नीचे उतरे कि तभी करीब पांच/छह बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। फिर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश रामऔतार और उसकी मां से करीब 22 हजार रुपये, महिलाओं के कुंडल, पाजेब आदि लूट ले गए। चालक और ईएमटी से 12 हजार रुपये लूटे थे।
इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। रविवार देर शाम तक लूटपाट करने वाले बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने रामऔतार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं सीओ बिल्सी संजय रेड्डी ने एंबुलेंस स्टाफ के बयान लिए हैं।
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में लगाई टीमें
शनिवार देर रात रोड होल्डअप की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले की जानकारी ली है। उन्होंने तुरंत टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगाई गई है।

एंबुलेंस में लूटपाट के मामले में जानकारी की जा रही है। चालक और ईएमटी से कोई लूटपाट नहीं हुई थी। बाकी महिला का पति और उसके परिवार वाले लूटपाट की बात कर रहे हैं। जांच की जा रही है। जल्दी बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

संजय कुमार रेड्डी, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें