फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगा भाई नकला श्रीकृष्ण का हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान । मुजरिया थाना क्षेत्र में करीब चार माह पहले श्रीकृष्ण की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सगा भाई निकला। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को श्रीकृष्ण हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम हसुआ नगला में 24 अप्रैल को श्रीकृष्ण 40 पुत्र सोरन की उसके घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में श्रीकृष्ण के भाई तेजपाल ने गांव के सत्यपाल पुत्र महेश, जगदीश पुत्र टुण्डी, महेश और राकेश पुत्र सरदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ रामकरन सरोज और एसओ मुजरिया धर्मेेंद्र सिंह इसकी जांच में जुटे थे। छानबीन के दौरान पुलिस को श्रीकृष्ण के भाई चंद्रकेश पर शक हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बताया कि उसने अपनी कुछ जमीन का सौदा एक व्यक्ति को कर दिया था। जमीन खरीदने वाला कब्जा होने पर भुगतान की बात कर रहा था। जबकि श्रीकृष्ण जमीन बेचने को मना कर रहा था। इससे चंद्रकेश ने श्रीकृष्ण को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त ग्राम मुड़सान निवासी पप्पू उर्फ असलम उर्फ भेड़िया पुत्र लड्डन के साथ उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने चंद्रकेश से एक तमंचा और एक खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि भेड़िया फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें