फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस चौराहे पर ठेकेदार से दस लाख की लूट

Fri, 02 Oct 2015 01:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और एसएसपी दफ्तर की वजह से हाई सिक्योरिटी जोन कहे जाने वाले सर्किट हाउस चौराहा भी अब अपराधियों की जद में आ चुका है। बृहस्पतिवार को यहां लुटेरों ने पीडब्ल्यूडी ठेकेदार से दिनदहाड़े दस लाख रुपये लूट लिए। बाइक सवार बदमाश नकदी भरा बैग लूटकर चौकी चौराहे होते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 बहेड़ी की टीचर्स कॉलोनी निवासी मंगली राम लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार हैं। वह बरा-बरौर रोड पर सड़क निर्माण करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे वह पांच लाख रुपये लेकर घर से निकले। पांच लाख रुपये कचहरी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से निकाला। सारा पैसा हैंड बैग में रखकर वह पैदल ही पीडब्ल्यूडी ऑफिस जा रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे सर्किट हाउस से चंद कदम आगे उमा ज्वैलर्स के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मंगली राम के हाथों से नकदी भरा बैग लूटकर चौकी चौराहा होते हुए भाग गए। ठेकेदार ने बताया कि काले रंग की बाइक पर पीछे बैठा बैग लूटने वाला युवक सफेद रंग की हाफ कमीज और काली पैंट पहने था। बाइक चलाने वाले को वह नहीं देख पाए। बैग में दस लाख रुपये के अलावा पंजाब नेशनल बैंक बहेड़ी की सात लाख की एफडीआर, जरूरी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड और आधार कार्ड भी था। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ सिटी और कोतवाल आदि मौके पर पहुंच गए। कोतवाली में ठेकेदार से बदमाशों के हुलिया आदि के बारे में जानकारी ली गई। कोतवाल सुधीर पाल धामा ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें