फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं गिरे शटर, कहीं बंद बेअसर

Sat, 01 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
हड़ताल
विज्ञापन
व्यापारी नेता नरेश सेठी के परिवार की हत्या के विरोध में व्यापारियों के बरेली बंद का मिलाजुला असर दिखा। कुछ ही जगह प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि कई व्यापारियों ने दुकानें खुली रखीं। कुमार सिनेमा के सामने व्यापारी संगठनों की सभा में नोकझोंक भी हो गई।  कुछ व्यापारी नेता बंद से 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सभी व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को बरेली बंद का एलान किया था। सुबह से ही कुछ व्यापारी नेता सक्रिय हो गए। सिविल लाइंस, बटलर, एमसीआई प्लाजा, सैलानी, राजेंद्र नगर, श्यामगंज, सुभाषनगर, कोहाड़ापीर, किला आदि बाजारों में बंद प्रभावी नहीं दिखा। बड़ा बाजार में भी आधा अधूरा बाजार दिखा। हालांकि बड़े शोरूम और प्रतिष्ठान सुबह से ही नहीं खुले। पेट्रोलियम, सराफा, केमिस्ट, एसोसिएशन ने भी बंद का समर्थन किया था लेकिन ज्यादातर मेडिकल हाल खुले रहे। सिविल लाइंस पेट्रोल पंपों के अलावा अन्य स्थानों पर पंप खुले रहे। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख दुर्गेश कुमार और विजय मूलचंदानी ने बताया कि थोक कारोबार पूरी तरह बंद रहा। अगर अपराधी नहीं पकड़े गए तो प्रदेश बंद होगा। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि साहूकारा में बंद असरदार रहा लेकिन शिवाजी मार्ग पर कुछ प्रतिष्ठान खुले रहे। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि एक दिन 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
उधर, कुमार सिनेमा के सामने सर्वदलीय व्यापारी सभा में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों से एक जुट रहने को कहा। जबकि अन्य संगठन नेता यूपी में बदहाल कानून व्यवस्था पर प्रहार करने लगे। इसे लेकर नेताओं में नोकझोंक हो गई। बमुश्किल किसी तरह मामला रफा दफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें