फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम को देखकर टंकी छोड़ भागे दूधिए

Sat, 30 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बैरियर नंबर दो पर गर्मी के मौसम में एफएसडीए की टीम छापेमारी की तो दूधिएं टंकी छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने दूध को नष्ट करा दिया, उसके बाद जो भी दूधिए मिले उनके दूध का नमूना लेकर परीक्षण के लिए लैबोरेटरी भेज दिया है। पूरे दिन में अभयान चलाकर 10 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी  ममता कुमारी ने पिपरिया राम दयाल के मोहम्मद अली के दूध का नमूना लिया। इसी दौरान मुड़िया अहमद नगर निवासी वीरू,  करमपुर चौधरी निवासी कासर खां, भड़सर निवासी धर्मवीर, आसपुर निवासी सुरेश पाल सिंह। तीरथपुर निवासी हर प्रसाद, मोहरनिया निवासी कल्लू,  मुड़िया अहमद नगर निवासी नन्हेलाल, इज्जतनगर के सहुआ निवासी सोमपाल तथा मल्लपुर गोटिया निवासी रामपाल के दूध के नमूने लिए। इन सभी को परीक्षण के लिए लखनऊ स्थित लैबोरेटरी भेज दिया गया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छापेमारी का अभियान निरंतर जारी रहेगा। गर्मी के मौसम में दूध के अलावा दही, कोल्ड ड्रिंक्स तथा अन्य सामान के नमूने निरंतर लिए जाते रहेंगे। छापामार टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें