चुनावी चर्चा में शामिल एक अधिवक्ता ने कहा कि आजकल मोदी की गारंटी हर जगह सुनने को मिल रही है। मैं सिर्फ इतना पूछता हूं कि वह क्या बच्चों को रोजगार की गारंटी दे सकते हैं। इस पर भाजपा नेता राज अग्रवाल ने कहा कि जब पूरा देश लॉकडाउन झेल रहा था, तब भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए स्टार्टअप खोले। वर्तमान में पढ़े-लिखे युवाओं के लिए स्टार्टअप चल रहा है।
कांग्रेस की महिला नेता चारू मेहरोत्रा ने कहा कि यहां पार्टी की बात नहीं है। सभी राजनीतिक दल महिलाओं का सम्मान करते हैं, जो नहीं करते हैं उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बरेली में सबसे बड़ा रोजगार का मुद्दा है। अब तक जो सांसद रहे हैं, उन्होंने रोजगार के लिए काम नहीं किया। बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट करने पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पार्टी की प्रक्रिया है।